Cricket Name IN Hindi: आज के दौर में खेल जगत में एक से एक लोकप्रिय खेलों ने दर्शकों के मन में एक खास जगह स्थापित की है। खेलों का नाम लेते ही हमारे मन में कईं तरह के खेलों की छवि साफ तौर पर उभरने लगती है, जिसमें फुटबॉल हो या टेनिस या फिर हॉकी और बैडमिंटन के खेल। खेल की दुनिया में दर्जनों भर खेल खेले जाते हैं।

इनमें से एक बहुत ही रोचक और दिलचस्प खेल है क्रिकेट… जिसने पिछले कुछ दशकों में खेल जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है, जिसके बाद इसकी तरफ दुनियाभर के फैंस का बहुत ही जबरदस्त रुझान देखने को मिला है।
आज है क्रिकेट का दुनिया भर में बड़ा क्रेज
आज बच्चे-बच्चे की जुबां पर क्रिकेट का नाम चढ़ा रहता है। इस खेल का चाहने वाले लोगों की संख्या में पिछले कुछ सालों या पिछले करीब 3-4 दशकों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दुनिया में आज की तारीख में 100 से भी ज्यादा देशों में क्रिकेट खेला जाता है। यहां इस खेल का क्रेज फैंस के दिलो-दिमाग में बसा हुआ है।

भारत के लोग हैं इस खेल के दीवानें
भारत का नेशनल गेम भले हॉकी है, लेकिन यहां पर क्रिकेट को लेकर कुछ ऐसी दीवानगी देखने को मिलती है, जिसे बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं। भारत में अंग्रेजों के इस खेल ने फैंस के मन में अपनी जगह बना ली है, इतने बड़े क्रेज के बाद भी आखिर कितने ऐसे फैंस हैं जो क्रिकेट के खेल के हिंदी रूपान्तरण को जानते हैं।

शायद इसका जवाब बहुत ही कम लोग या ना के बराबर जानते होंगे। तो चलिए आज हम हमारे इस स्पेशल आर्टिकल में क्रिकेट के हिंदी नामों के बारे में चर्चा कर लेते हैं।
भारत में कब आया क्रिकेट का खेल? कैसे बनाई लोगों के दिलों में जगह?
क्रिकेट का खेल का अस्तित्व आज से करीब 400 साल पहले का माना जाता है, जिसका पहला साक्ष्य 1611 में मिला जब इन्हें लड़कों का खेल माना जाता था। 18वीं सदी में ये खेल गांवों में ज्यादातर खेला जाने लगा, जहां बच्चे से लेकर लड़के एक गेंद या गोला जैसी चीज को डंडे से खेला करते थे।

क्रिकेट अंग्रेजों की देन है, जिसका जन्म इंग्लैंड में माना जाता है। धीरे-धीरे यह खेल इंग्लैंड के गांवों से निकलकर पूरे देशभर में लोकप्रिय हो गया जिसके बाद 1709 में इंग्लैंड की काउंटी के नाम से खेला जाने लगा।
काउंटी की अलग-अलग टीमों में खेले जाने वाले इस खेल में 1744 में पहली बार नियम बने और नियमों के सामने आने के साथ ही इस खेल को महिलाओं और लड़कियों ने खेलना शुरू कर दिया। और इसके साथ ही इस खेल का चलन लड़कों से होते हुए हर किसी में फैल गया।
भारत में कब हुई क्रिकेट की शुरुआत?
भारत में भी क्रिकेट खेल का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता चला गया और अंग्रेजों के जमाने में ही क्रिकेट के खेल ने भारत में अपने पांव जमा लिए। भारत में पहली बार क्रिकेट के इस खेल की शुरुआत 18वीं सदी में ब्रिटिश नाविकों के द्वारा की गई। जो
समुद्र के किनारे इस खेल को खेला करते थे। भारत में इन ब्रिटिश नाविकों के द्वारा 1721 में पहली बार क्रिकेट खेला गया था, जो की गुजरात में शहर बड़ौदा के पास कैंब्रे नामक जगह पर खेला गया था।

इसके बाद यहां पर अंग्रेजों ने धीरे-धीरे इस खेल को आगे बढ़ाया और लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने लगे। आखिरकार 1782 में भारत के कलकत्ता में पहला क्रिकेट क्लब इन ब्रिटिश लोगों द्वारा ही खोला गया।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पहला मुकाबला!
अब यह खेल लगातार भारत में जमने लगा। इसी बीच माना जाता है कि 1,844 में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हो गई। लेकिन आधिकारिक रूप से 1877 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया।
इसकी शुरुआत के करीब 55 साल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी शुरुआत की, जब 25 जून 1932 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
भारतीय इंटरनेशनल टीम को पहला मैच जीतने में करीब 20 साल का इंतजार करना पड़ा और आखिर में आजादी के बाद 1952 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली जीत हासिल की।
क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते हैं | Cricket ko Hindi me kiya kahte hain
आज के दौर में भारतीयों की रग-रग में बस चुके इस खेल को हिंदी में क्या कहते हैं… ये आधे से ज्यादा भारतीय नहीं जानते होंगे। क्रिकेट का नाम तो शायद सब ने सुना है, लेकिन अक्सर ही गली-नुक्कड़ों पर लोगों के बीच एक-दूसरे से क्रिकेट के हिंदी नाम को लेकर सवाल-जवाब होता रहता है।
इसमें ज्यादातर देखा जाता है कि बहुत ही कम लोग क्रिकेट के हिंदी नाम का सही जवाब दे पाते हैं। तो चलिए अब हम क्रिकेट के हिंदी रूपांतरण पर नजर डाल देते हैं।
देखे हिंदी में क्रिकेट को किन-किन नामों से जाना जाता है
क्रिकेट के खेल को हिंदी में कईं अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अलग-अलग राज्य या अलग-अलग इलाकों में इस खेल का हिंदी में अपना ही दिया हुआ अलग-अलग नाम है। वास्तविक क्रिकेट का हिंदी अर्थ बहुत ही टेढ़ा-मेढ़ा और बड़ा ही अजीब है।
क्रिकेट का हिंदी में सही रूप ‘लंब दंड गोल पिंड धर पकड़ प्रतियोगिता‘ या गोलगट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता‘ कहा जाता है। इसके अलावा भी क्रिकेट के कुछ हिंदी नाम है, जिसे लोगों के बीच जाना जाता है। जिसमें आपको बताते हैं कुछ नाम
- लंब दंड गोल पिंड धर पकड़ प्रतियोगिता
- गोल गट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता
- अड़क डंडा पड़क डंडा दे दनादन प्रतियोगिता
- पकड़ दंडू मार मंडू दे दना दन प्रतियोगिता
- लंब दंड गोल पिंड धर पकड़ फेंक मार प्रतियोगिता
- गोल गट्टम लकड़ बग्घम दे दना दन प्रतियोगिता
- बल्ले और गेंद से खेला जाने वाला एक लोकप्रिय खेल
Cricket Name IN Hindi: डिक्शनरी के मुताबिक हिंदी नाम
वैसे आपको बता दें कि क्रिकेट (Cricket) को डिक्शनरी के अनुसार हिंदी रूपांतरण में “झींगुर” (Jhingur) और साथ ही गेंद-बल्ला कहा जाता है। आपको यहां पर हमने बताया भारत में क्रिकेट के खेल की शुरुआत कैसे और कब हुई। और किनके द्वारा की गई।
साथ ही इस खेल को हिंदी में किन-किन नामों से जाना जाता है, इन सबके बारे में बताने की कोशिश भी की। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट होंगे।
क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते हैं?
क्रिकेट की हिंदी में अलग अलग नाम से जाना जाता है!
1.लंब दंड गोल पिंड धर पकड़ प्रतियोगिता
2.गोल गट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता
3.अड़क डंडा पड़क डंडा दे दनादन प्रतियोगिता
3.पकड़ दंडू मार मंडू दे दना दन प्रतियोगिता
4.लंब दंड गोल पिंड धर पकड़ फेंक मार प्रतियोगिता
5.गोल गट्टम लकड़ बग्घम दे दना दन प्रतियोगिता
6.बल्ले और गेंद से खेला जाने वाला एक लोकप्रिय खेल
भारत ने पहला अंतररष्ट्रीय मैच कब खेला?
इंडिया ने 25 जून 1932 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
इसे भी पढ़ें>>>
दुनियाँ में कितने देश खेलते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट? जानें कैसा रहा है अब तक क्रिकेट का सफर?