Raniganj Araria News: अररिया के रानीगंज प्रंखड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल रानीगंज प्रखंड के एक गाँव में पप्पू नामक लड़के ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है।
परिजनों ने बताया पीड़ित जब शौच से घर लौट रही थी उसी वक्त पप्पू लुच्चे ने लड़की को घसीट कर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पंचायत से लगाई न्याय की गुहार
जब लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने घर वालों की दी तो तुरंत लड़की के घर वालों ने लड़की को साथ लेकर गाँव के मुखिया और सरपंच के पास गया। जिसपर वहां के मुखिया और सरपंच ने उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया।
और जब अगले दिन पंचायत रखी गई तो पंचायत में पप्पू ने अपराध को नकार दिया उसने कहा “यह लड़की मुझपर लांछन लगा रही है मैं ने ऐसा खुछ नहीं किया है। ” तब पीड़िता के परिजनों ने थाने का रुख किया रानीगंज थाने में पीड़िता ने पप्पू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।
Raniganj Araria News: थानाध्यक्ष का बयान
रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया लड़की व परिजनों का बयान ले लिया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया गया है। आपको बता दें कि घटना बीते एक सप्ताह पहले मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है। यह घटना तब संज्ञान में आया जब पीड़िता ने थाने का रुख कर आरोपी पर FIR दर्ज कराया।
इसे भी पढ़ें: