News

BIGG BOSS Season 17: सलमान खान फिर से होस्ट करेंगे बिग बॉस 17। जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़? कौन-कौन होंगे इसका हिस्सा!

×

BIGG BOSS Season 17: सलमान खान फिर से होस्ट करेंगे बिग बॉस 17। जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़? कौन-कौन होंगे इसका हिस्सा!

Share this article
BIGG BOSS Season 17

BIGG BOSS Season 17: आज से ही बिग बॉस का 17वां सीजन शुरू होगा जिसमें सलमान खान दुबारा इस शो को होस्ट करते नज़र आएंगे। इससे पहले, 13 अक्टूबर को, उन्होंने एक नया प्रोमो रिलीज किया था, जो फैंस को पहुत पसदं आया। इससे साफ हो जाता है कि ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन का इंतजार करने वाले फैंस का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।

नई कहानियों के साथ दर्शकों का होगा मनोरंजन

हालाँकि, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि घर में कौन-कौन से प्रतियोगी होंगे या घर का माहौल कैसा होगा। अधिक जानकारी के लिए प्रशंसकों को इंतजार करना पड़ेगा। पर एक चीज तो क्लियर है कि इस सीजन में भी दर्शकों को मनोरंजन और टेंशन का फुल डोज मिलेगा, जैसा हमेशा होता है।

प्रशंसकों का उत्साह देखते हुए ये कन्फर्म है कि इस सीजन में भी ‘बिग बॉस’ अपने दर्शकों को नई और रोमांचक कहानियों के साथ मनोरंजन करेगा। तो, आइए हम सब एक साथ इस सीज़न का आनंद लें, और देखें कौन बनेगा इस बार का विजेता!”

सलमान खान फिर से होस्ट बनेंगे

सलमान खान रियलिटी शो के होस्ट के रूप में लौट रहे हैं। सलमान खान ने कहा, मेरा बिग बॉस के साथ बहुत लंबा गहरा संबंध है। हर बार जब भी बिग बॉस का नया सीजन आता है, तो में कुछ नया लेकर आता हूँ। और मनोरंजन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता हूँ। सलमान खान ने यह भी कहा की मेरी आने वाली फिल्म टाइगर जिन्दा है 3 फैंस के लिए एक तोहफा (GIFT) है।

सलमान खान ने कहा कि इस बार के ‘बिग बॉस’ सीजन 3 में कोटेस्टेंट्स को तीन मंत्रों का पालन करना होगा, दिल, दिमाग, और दम, उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए इन तीनों की जरुरत पड़ेगी। और यह देखना काफी रोमांचक होगा। मैं इस सीजन के होस्टिंग के लिए बेहद उत्सुक हूं, जहाँ competitor इस मजेदार चुनौती का सामना करेंगे और बिग बॉस के साथ जुड़ेंगे।

बिग बॉस 17: प्रतिभागी लिस्ट

हालांकि किसी भी तरह की Official Announcement नहीं हुवा है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह अफवाह हैं कि इन सब की एंट्री हो सकती है।

  • अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन,
  • नील भट्ट
  • ऐश्वर्या शर्मा,
  • मुनव्वर फारूकी,
  • मानस्वी ममगई,
  • अनुराग डोभाल,
  • मन्नारा चोपड़ा,
  • सनी आर्या,
  • अभिषेक कुमार,
  • ईशा मलविया,
  • और जिग्ना वोरा

इस शो में शामिल हो सकते हैं।

BIGG BOSS Season 17: कब और कहाँ देखें?

आप 15 अक्टूबर को 9 बजे सुबह JioCinema पर यह शो देख सकते हैं। यह शो कलर्स टीवी पर भी उपलब्ध होगा और सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे तक, शनिवार और रविवार रात 9 बजे तक चलेगा। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान भी आएंगे, जब वह कंटेस्टेंट्स को समझाएंगे और क्लास लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें>>>

Panchayat Season 3: जल्द ही फिर से आएगी सबकी चहेती, पंचायत सीजन का तीसरा सीरीज” जानें कब होगा इंतजार खत्म!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *