NewsBollywoodEntertainment

Actress Jacqueline Fernandez: वर्ष 2023 के अंत में जैकलीन की संपत्ति का हुआ सनसनी खेज खुलासा!

×

Actress Jacqueline Fernandez: वर्ष 2023 के अंत में जैकलीन की संपत्ति का हुआ सनसनी खेज खुलासा!

Share this article
जैकलीन फर्नांडीज

Actress Jacqueline Fernandez: भारतीय अभिनेत्री व मॉडल जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) मूल रूप से श्रीलंका से हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन (Bahrain) में हुआ था। साल 2006 की मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अब हिंदी सिनेमा में एक लोकप्रिय अभनेत्री हैं।

जैकलिन के पिता पेशे से एक संगीतकार थे और 1980 के समय में बहरीन चले गए थे। जैकलिन की मां एक एयर होस्टेस थीं। अभिनेत्री जैकलीन अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। 

Actress Jacqueline Fernandez का करियर

जैकलिन फर्नांडीस ने साल 2009 में फिल्म अलादीन के साथ  बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकलिन के  साथ अभिनेता रितेश देशमुख, महानायक अमिताभ बच्चन और खलनायक संजय दत्त भी थे।

फिल्म अलादीन में काम करने के लिए अभिनेत्री जैकलिन को सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म अलादीन में सफलता के बाद अभिनेत्री का हिंदी सिनेमा का सफर लगातार आगे बढ़ता गया। इसके बाद जैकलिन ने कई सुपरहिट फिल्में दी।

Bollywood Actress Jacqueline Fernandez: जैकलीन की संपत्ति का हुआ सनसनी खेज खुलासा!

इसके बाद जैकलिन फर्नांडीस ने फिल्म हाउसफुल 2, जुड़वा 2, मिसेज सीरियल किलर और बाघी 2  जैसी अन्य बॉलीवुड फिल्मों के जरिये भी लोकप्रियता हासिल की। इसके आलावा जैकलीन ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस  में भी काम किया था, जिसमें उनके साथ अभिनेता सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम ने भी काम किया था।

जैकलीन का बैकग्राउंड 

मॉडलिंग  की दुनिया में कदम रखने से पहले जैकलिन ने श्रीलंका में एक टीवी रिपोर्टर के तौर पर पर भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने वर्ष  2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स  का खिताब जीतने के बाद  मॉडलिंग शुरू की। 

जैकलीन बिजनेस करने में भी रखती हैं रुचि 

मुंबई में अपना खुद का घर होने के साथ साथ  जैकलीन के पास लग्जरी कारों का भी अच्छा कलेक्शन है। इसके आलावा जैकलीन के पास श्रीलंका में साउथ कोस्ट पर खुद का एक आइलैंड भी है।

फिल्मों के साथ-साथ जैकलीन बड़े ब्रांड्स के ऐड भी करतीं हैं, जिनमें  स्नैपडील, वेगा, नोवा, कलरबार, कैशियो, लोटस, ड्रूल्स, आदि शामिल हैं। इसके साथ ही  अभिनेत्री के  पास श्रीलंका के कोलंबो में  अपना खुद का रेस्टोरेंट भी है।

करोड़ों के प्रॉपर्टी की मालकिन हैं जैकलीन फर्नांडीस

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जैकलीन (Actress Jacqueline Fernandez) के पास करीब 10 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जो भारतीय मुद्रा में लगभग 74 करोड़ रुपए है। एक फिल्म के लिए जैकलीन लगभग  3 से 4 करोड़ रुपए फीस  लेतीं  हैं।

Bollywood Actress Jacqueline Fernandez: जैकलीन की संपत्ति का हुआ सनसनी खेज खुलासा!

साल 2019 में एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री की वार्षिक आय लगभग 9.5 करोड़ रुपए बताई गई थी। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि 2019 में जैकलीन की फिल्म ड्राइव के आलावा कोई भी बड़ी फिल्म सामने नहीं आयी थी। 

जैकलीन फर्नांडीस की लव स्टोरी OTT पर होगी रिलीज!

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Bollywood Actress Jacqueline Fernandez) ने सुकेश चंद्रशेखर के साथ काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। ED ने सुकेश चंद्रशेखर के साथ अन्य कई लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की थी। सुकेश पर आरोप था कि उन्होंने एक कारोबारी की पत्नी से जबरन वसूली की थी।

Actress Jacqueline Fernandez: वर्ष 2023 के अंत में जैकलीन की संपत्ति का हुआ सनसनी खेज खुलासा!

इस केस के चलते 24 अगस्त को सुकेश का चेन्नई स्थित  Sea-Facing Bungalow को ED ने सीज कर दिया  था। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर सुकेश और जैकलीन  की तस्वीरें काफ़ी तेज़ी से वायरल होने लगी। जिसमें एक सेल्फी में सुकेश जैकलीन  को किस करते हुए भी नजर आ रहे थे।

सुकेश ने जैकलीन को दिए महंगे तोहफे

जिससे साफ पता चलता है कि वे दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज थे। ED की माने तो सुकेश के 200 करोड़ रुपये की ठगी के केस में  जैकलीन को अहम गवाह बताया गया था। 

सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे भी दिए थे। इनमें एक पर्शियन बिल्ली शामिल है जिसकी कीमत 9 लाख रुपए तक बताई गई है, इसके आलावा 52 लाख रुपए का घोड़ा और ज्वेलरी भी हैं। 

फिल्म की तैयारी

फिल्म मेकर्स को यह पूरी स्टोरी काफी पसंद आ रही है। जिसके चलते मेकर्स द्वारा इस पर वेब सीरीज या फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। सामने आयी खबरों के मुताबिक लोग इस टॉपिक में काफी इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं।

बहुत सारे प्रोड्यूसर इस पर वेब सीरीज या मूवी बनाने का सोच रहे हैं। साथ ही इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है कि  सुकेश और जैकलीन का रोल कौन निभाएगा। प्रोड्यूसर के बीच इस विषय पर कई एक्टर और एक्ट्रेस के नामों पर चर्चा चल रही है। 

इसे भी पढ़ें>>>

जल्द धमाल मचाने आ रही है दीपिका और प्रभास की कल्कि | साथ ही देखें प्रभास और दीपिका की हिट फिल्मो की लिस्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *