Team India Players Jersey No.: खेल के मैदान में किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी जर्सी के नंबर का खास महत्व होता है। किसी भी खेल में अलग-अलग खिलाड़ियों को अलग-अलग नंबर की जर्सी में देखा जाता है।
तो वहीं कुछ खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर एक सा होता है। इसी तरह से बात क्रिकेट की करें तो यहां भी खिलाड़ियों की जर्सी का अपना ही अलग और खास महत्व है।
देखे भारत के क्रिकेटरों की 1 से 100 नंबर की जर्सी
खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर का अपना-अपना ही महत्व होता है, जहां कोई क्रिकेटर अपने जन्मदिन की तारीख को जर्सी नंबर रखता है, तो कोई खिलाड़ी कोई खास तारीख पर हुई घटना की याद में अपनी जर्सी का नंबर रखता है।
इसी तरह से कुछ खिलाड़ी किसी एक नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं और उसी नंबर को जर्सी पर अंकित करवाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो यहां भी अलग-अलग खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर एक-दूसरे से अलग होता है।

भारत में क्रिकेट का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में चलिए आज हम आपके सबसे फेवरेट क्रिकेट के खेल में खेलने वाले आपके सबसे फेवरेट खिलाड़ियों की जर्सी के नंबर से रूबरू करवाते हैं। तो इस आर्टिकल में जाने भारतीय क्रिकेट टीम की 1 से 100 जर्सी नंबर, जानें आपका फेवरेट खिलाड़ी कौनसे नंबर की जर्सी पहनता है।
जानें किस खिलाड़ी के पास है कौन सा जर्सी नंबर?
| Jersey Number | Player Name |
| 1 | केएल राहुल |
| 2 | अशोक डिंडा, अर्शदीप सिंह |
| 3 | अजय जडेजा, युजवेन्द्र चहल, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह |
| 4 | टी नटराजन |
| 5 | गौतम गंभीर, वॉशिंगटन सुंदर |
| 6 | रिद्दीमान साहा, रॉबिन सिंह |
| 7 | महेन्द्र सिंह धोनी- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के जन्मदिन की संख्या पर उनकी जर्सी का नंबर 7 था। जवागल श्रीनाथ |
| 8 | रवीन्द्र जडेजा, प्रवीण कुमार |
| 9 | अमित मिश्रा |
| 10 | सचिन तेंदुलकर- भारत के लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने लंबे समय तक 10 नंबर की जर्सी पहनी। हालांकि शुरुआत में उनकी जर्सी का नंबर 99 था, जो ज्योतिष के कहने पर बदलकर 10 कर दिया था। |
| 11 | मोहम्मद शमी |
| 12 | युवराज सिंह– भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग कहे जाना वाले युवराज सिंह 12 नंबर की जर्सी अपनी बर्थ डे होने के कारण पहनते थे। नीतिश राणा |
| 13 | मोहम्मद सिराज |
| 14 | संजू सैमसन |
| 15 | मोहम्मद अजहरूद्दीन, भुवनेश्वर कुमार |
| 16 | मयंक अग्रवाल |
| 17 | ऋषभ पंत |
| 18 | विराट कोहली- मॉर्डन क्रिकेट की सबसे बड़ी रन मशीन विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है, ये उन्होंने अपने पिता के देहांत की तारीख के कारण चयन की। उनके पिता प्रेम कोहली का निधन 18 दिसंबर 2006 को हुआ था। |
| 19 | राहुल द्रविड़, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव |
| 20 | अक्षर पटेल |
| 21 | मनीष पांडे |
| 22 | जयंत यादव, वीवीएस लक्ष्मण |
| 23 | कुलदीप यादव |
| 24 | क्रुणाल पंड्या |
| 25 | चेतेश्वर पुजारा, शिवम दुबे, वेंकटेश अय्यर |
| 26 | मुरली विजय |
| 27 | खलील अहमद, मोहित शर्मा |
| 28 | राहुल चाहर |
| 29 | वरुण चक्रवर्ती |
| 30 | प्रज्ञान ओझा |
| 31 | ऋतुराज गायकवड़ |
| 32 | ईशान किशन |
| 33 | हार्दिक पंड्या- हार्दिक पंड्या को नंबर-3 की जर्सी पसंद थी, लेकिन वो मौजूदा टीम में युजवेन्द्र चहल की जर्सी नंबर होने के कारण उन्हें नहीं मिल सकी तो उन्होंने 3 और 3 दो बार यानी 33 नंबर की जर्सी पहनना पसंद किया। |
| 34 | कृष्णप्पा गौतम |
| 35 | रिंकू सिंह |
| 36 | हर्षल पटेल, एस श्रीसंत |
| 37 | अनिल कुंबले, देवदत्त पडिक्कल |
| 41 | श्रेयस अय्यर |
| 42 | शिखर धवन |
| 43 | प्रसिद्ध कृष्णा |
| 44 | वीरेन्द्र सहवाग- भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक वीरेन्द्र सहवाग ने अपने करियर में 44 नंबर की जर्सी पहली। हालांकि आखिरी समय में उन्होंने बिना नंबर की जर्सी धारण की थी। हनुमा विहारी |
| 45 | रोहित शर्मा- टीम इंडिया का मौजूदा कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी मां के कहने पर 45 नंबर की जर्सी चुनी। |
| 48 | सुरेश रैना |
| 49 | मुकेश कुमार |
| 54 | शार्दुल ठाकुर |
| 55 | चेतन साकरिया |
| 56 | रवि बिश्नोई |
| 57 | दीपक हुड्डा |
| 59 | विजय शंकर |
| 63 | सूर्यकुमार यादव |
| 64 | आशिष नेहरा, यशस्वी जायसवाल |
| 65 | आवेश खान |
| 70 | शिवम दुबे |
| 73 | मोहम्मद सिराज |
| 77 | जयदेव उनादकट, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा |
| 79 | केदार जाधव |
| 88 | शाहबाज नदीम |
| 90 | दीपक चाहर |
| 93 | जसप्रीत बुमराह |
| 95 | नवदीप सैनी |
| 96 | ईशांत शर्मा |
| 99 | सौरव गांगुली- भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने अपने करियर में 99 नंबर की जर्सी को पहना। आर अश्विन सचिन तेंदुलकर- सचिन तेंदुलकर अपने करियर की शुरुआत में 99 नंबर की जर्सी पहना करते थे। |
| 100 | पृथ्वी शॉ |
नोट- 38, 39, 40, 46, 47, 50, 51, 52, 53, 58, 60, 61, 62, 66, 67, 68, 69, 71, 72, 74, 75, 76, 78, 80, 81, 82, 83, 84, 85, 86, 87, 89, 91, 92, 94, 97 नंबर की जर्सी भारत के किसी भी खिलाड़ी ने अब तक नहीं पहनी है।












