News

क्या है Railway HRMS System? रेलवे कर्मचारी कैसे ऑनलाइन छुट्टी के लिए कर सकते हैं आवेदन!

×

क्या है Railway HRMS System? रेलवे कर्मचारी कैसे ऑनलाइन छुट्टी के लिए कर सकते हैं आवेदन!

Share this article
Railway-HRMS-System

रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Railway HRMS System बनाया गया है। इसके जरिये रेलवे कर्मचारियों को अपनी छुट्टी के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

इतना ही नहीं ड्यूटी के दौरान अपने विभाग के अधिकारी के पास जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एक अगस्त से सभी रेलवे कर्मचारी HRMS के माध्यम से ऑनलाइन ही छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मोबाइल से कर सकते हैं यह काम

रेलवे में काम करने वाले सभी छोटे बड़े कर्मचारियों के लिए छुट्टी के लिए अब लिखित आवेदन नहीं करना होगा। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के जरिये सभी कर्मचारी ऑनलाइन ही छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एचआरएमएस के माध्यम से कर्मचारी अपना फ्री यात्रा पास, यात्रा भत्ता बिल, चिकित्सा भत्ता, बकाया राशि का भुगतान अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन कर सकते हैं।

आवेदनों की स्वीकृती के लिए सुपरवाइजर की तैनाती

रेल प्रशासन ने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम अपनाकर डिजिटल इंडिया को अपनाया है। Railway HRMS System से कर्मचारियों को किसी भी काम के लिए रेलवे कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ने छुट्टी स्वीकृत करने के लिए या अन्य आवेदनों की स्वीकृती के लिए जगह-जगह पर सुपरवाइजर तैनात कर रखे हैं।

इनमें से कई ऐसे सुपरवाइजर हैं जिनका ऑफिस तो है लेकिन न ही उनको कंप्यूटर सिस्टम दिया गया है और न ही Railway HRMS System का लिंक उनको दिया गया है।

रेलवे कर्मचारी कैसे कर सकेंगे HRMS पोर्टल का इस्तेमाल?

HRMS पोर्टल रेलवे कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस पोर्टल के सहायता से रेलवे कर्मचारियों को अपनी छुट्टी के लिए विभाग के अधिकारीयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे सभी ऑनलाइन ही छुट्टी के लिए आवेदन कर पाएंगे।

गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों के पास अपना अलग HRMS पोर्टल होगा। अपना पीपीओ नंबर और जन्मतिथि HRMS पोर्टल पर डालते ही आपकी सभी जानकारी पोर्टल पर दिखने लगेगी।

रेल प्रशासन ने बताया है कि यह सुविधा रेलवे से रिटायर्ड हुए कर्मियों के लिए भी है। सभी यूजर्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिये HRMS पोर्टल को खोल सकते हैं। HRMS पोर्टल की सहायता से कर्मचारियों के काफी समय की बचत होगी। HRMS पोर्टल की सुविधा का लाभ सभी रेलवे कर्मचारी 1 अगस्त से ले सकते हैं।

कैसे कर सकेंगे कर्मचारी HRMS पोर्टल पर लॉगिन ?

निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से कर्मचारी HRMS पोर्टल लॉगिन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/login पर जाना होगा ,यहां होम पेज पर आपको लॉगिन पैनल मिलेगा।
  • इसके बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड यहां डालना होगा।
  • अब नीचे दिए गए कैप्चा कोड को आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आप Login button पर क्लिक करेंगे। लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही आप HRMS पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे और आपको सारी जानकारी यहां दिखाई देने लगेगी।
  • HRMS पोर्टल से APAR मॉड्यूल कैसे चेक कर सकते हैं ?
  • APAR मॉड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले रेलकर्मियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको यहां अपना पोर्टल दिखेगा। पोर्टल पर आपको Click here to access APAR Module का लिंक दिखेगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपको एक न्यू बॉक्स दिखाई देगा।
  • अब आपको अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालकर Login to APAR बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके APAR Module से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को HRMS की वजह से मिलेगा फ़ायदा

देखा जाए तो देशभर में रेलवे कर्मचारियों की संख्या लाखों में है। अगर हर काम को लिखित रूप से किया जाये तो अधिकारियों व रेलकर्मियों का काफी ज्यादा समय बर्बाद होता है।

ऐसे में रेल प्रशासन ने कर्मचारियों की सहूलियत के लिए Railway HRMS System बनाया है। इस पोर्टल की सहायता से सभी कर्मचारी अपना काम पेपरलेस तरीके से कर सकेंगे।

इस पेपरलेस प्रणाली के माध्यम से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में काम करने वाले 82 हजार रेल कर्मचारियों को बहुत सुविधा होगी। 1 अगस्त के बाद अब किसी भी कर्मचारी को छुट्टी या यात्रा पास प्राप्त करने के लिए लिखित आवेदन नहीं देना होगा।

HRMS portal के जरिये आप ऑनलाइन ही ये सुविधाएँ ले सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ आप यह भी जान सकते है कि आप अबतक कितनी छुट्टी ले चुके हैं और कितनी बकाया है।

इसे भी पढ़े>>>

क्यों भड़की हरियाणा में हिंसा? जानिए गोलीबारी, पथराव और आगज़नी की पूरी कहानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *