SportsCricket

Handsome Cricketer In The World: विश्व के 10 ऐसे क्रिकेटर जिसपर जान छिड़कती थी दुनियाँ भर की लड़कियां!

×

Handsome Cricketer In The World: विश्व के 10 ऐसे क्रिकेटर जिसपर जान छिड़कती थी दुनियाँ भर की लड़कियां!

Share this article
Handsome Cricketer In The World

Handsome Cricketer In The World: खेल जगत में फुटबॉल और टेनिस में एक से बढ़ कर एक हैंडसम खिलाड़ी हैं। जिनके लुक के फैंस दीवाने हैं। इसी क्रम में जब बात क्रिकेट की दुनियां की आती है।

तो यहां भी अपने फेस-कट और लुक के दम पर क्रिकेट खिलाड़ी अपने फैंस का दिल जीतते आए हैं। इन क्रिकेट खिलाड़ियों के फैशन और स्टाइल पर लड़कियां जान छिड़कती हैं।

आज हम इस पोस्ट में वर्ल्ड के ऐसे ही हैंडसम क्रिकेट खिलाड़ी (Handsome Cricketer) की बात करेंगे। तो चलिए देखते हैं वर्ल्ड क्रिकेट के 10 सबसे हैंडसम क्रिकेटर जिन्हें आप भी करते होंगे सबसे ज्यादा पसंद!

10 Handsome Cricketer In The World

    Virat Kohli (विराट कोहली): Handsome Cricketer In The World

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारत के लिए वर्त्तमान में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली रिकॉर्ड्स के सरताज हैं। जिन्होंने अपने करियर में एक से एक कीर्तिमान को स्थापित किया है।

    Virat Kohli : Handsome Cricketer In The World

    हालाँकि विराट कोहली ने अपने खेल से फैंस के मन में खास जगह बनाई है, तो साथ ही वो अपने स्टाइल और लुक में भी किसी से कम नहीं हैं।

    आए दिन विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम पर फैशनेबल लुक वाले फोटो पोस्ट करते रहते हैं। जिसपर उनके फैंस लाखो लाइक और कमेंट करते हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भी वीडियो और फोटोज पोस्ट करते हैं।

    दिल्ली के इस दिलेर खिलाड़ी को वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे ज्यादा हैंडसम क्रिकेटर में शुमार किया जाता है। इसके अलावा उनका करियर भी बहुत ही जबरदस्त रहा है। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 76 शतक जड़े हैं।

    Ab De Villiers (एबी डीविलियर्स)

    दक्षिण अफ्रीका में एक से एक महान क्रिकेटर्स हुए हैं। जिसमें 360 डिग्री के नाम से मशहूर रहे एबी डिविलियर्स का नाम किसी से छुपा नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में एबी डिविलियर्स ने अपना खास नाम किया है।

    Ab De Villiers: Handsome Cricketer In The World

    गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानें वाले एबी डिविलियर्स ने अपने 15 साल के करियर में तीनों ही फॉर्मेट में करीब 20 हजार रन बनाने के अलावा 47 शतक लगाए हैं।

    एबी ना केवल उनके खेल बल्कि वो अपने लुक के लिए भी फैंस के बीच खासे पसंद किए जाते हैं। वहीं अगर Handsome Cricketer In The World की बात करें तो उनका नाम सबसे ज्यादा हैंडसम खिलाड़ियों में माने तो गलत नहीं होगा।

    KL Rahul (केएल राहुल)

    भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा बल्लेबाज केएल राहुल एक कमाल के बल्लेबाज हैं। कर्नाटक के इस स्टार बल्लेबाज का करियर अभी ज्यादा लंबा नहीं हुआ है, लेकिन इन्होंने कईं बार भारत को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है।

    केएल राहुल अपने स्टाइलिश शॉट्स के लिए तो जाने जाते हैं, साथ ही अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी पसंद किए जाते हैं।

    KL Rahul: Handsome Cricketer In The World

    राहुल मौजूदा वक्त के सबसे हैंडसम क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 शतकों के साथ 6 हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं।

    Steve Smith (स्टीवन स्मिथ)

    इस वक्त के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ का भी माना जाता है। इस कंगारू बल्लेबाज ने अपने खेलने की स्टाइल से हर किसी को प्रभावित किया है। अपने अनोखी शैली से उन्होंने रनों का अंबार भी लगाया है।

    Steve Smith: Handsome Cricketer In The World

    ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलने वाले स्मिथ 15 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 44 शतक लगा चुके हैं। इस वक्त टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज स्मिथ को अपने लुक से भी फैंस के चहेते हैं। उनका लुक बहुत ही प्यारा और क्यूट है, जिन्हें हैंडसम क्रिकेटर्स में माना जाता है।

    Kane Williamson (केन विलियमसन)

    न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ऐसे क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं, जिनके शायद ही कोई हेटर्स होंगे। केन विलियमसन अपने देश के क्रिकेटर्स में सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं।

    केन विलियमसन अपने कमाल के खेल के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 41 शतक जड़े हैं।

    Kane Williamson: Handsome Cricketer In The World

    केन को उनकी बल्लेबाजी से खास तो माना जाता ही है, साथ ही उनके लुक के भी लोग दीवाने हैं। वो बहुत ही मासूम लेकिन क्यूट दिखते हैं।

    James Anderson (जेम्स एंडरसन)

    इंग्लैंड के सबसे महानतम गेंदबाज जेम्स एंडरसन आज भी अपनी स्विंग से बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। 41 साल के हो चुके जेम्स एंडरसन तीनों ही फॉर्मेट में मिलाकर 1 हजार विकेट के माइल स्टोन की दहलीज पर खड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट से केवल 10 विकेट दूर एंडरसन का जलवा इस उम्र में भी जारी है।

    James Anderson: Handsome Cricketer In The World

    उनका नाम सबसे कामयाब तेज गेंदबाज में गिना जाता है। एंडरसन इसके साथ ही बहुत ही क्यूट नजर आते हैं, उनका लुक फैंस का दिल जीत लेता है। एंडरसन को हैंडसम क्रिकेटर्स में शुमार किया जाता है।

    Brett Lee (ब्रेट ली)

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खतरनाक तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे ज्यादा तेज गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों में की जाती है। ब्रेट ली अपने दौर के सबसे तूफानी गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा किया है।

    Brett Lee: Handsome Cricketer In The World

    ब्रेट ली इंटरनेशनल क्रिकेट में सालों तक कंगारू टीम की सेवा करते रहे, जिसमें उन्होंने अपने 13 साल के करियर में 700 से ज्यादा विकेट हासिल किए। ली को अपनी खतरनाक गेंदबाजी के अलावा लुक के लिए खूब पसंद किया जाता है, उन्हें सबसे हैंडसम क्रिकेटर्स में गिना जाता है।

    Yuvraj Singh (युवराज सिंह)

    भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह का भारतीय क्रिकेट में खास योगदान है। युवराज सिंह को साल 2007 में 6 गेंद में अपने 6 छक्कों के लिए खूब याद किया जाता है, तो साथ ही इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के चैंपियन का नायक माना जाता है।

    Yuvraj Singh: Handsome Cricketer In The World

    युवराज सिंह ने इंटरनेशनल करियर में 12 हजार के करीब रन बनाने के साथ ही 150 के करीब विकेट भी झटके हैं। उनके ऑलराउंडर खेल के अलावा Handsome Cricketer In The World में भी उनका नाम पीछे नहीं है। उनके लुक के फैंस दीवाने रहते थे।

    Shahid Afridi (शाहिद अफरीदी)

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का जलवा वर्ल्ड क्रिकेट ने सालों तक देखा। एक खतरनाक बल्लेबाज के साथ अफरीदी स्पिन गेंदबाज के रूप में भी बहुत ही ज्यादा प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे पहला तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज रहा है।

    Shahid Afridi: Handsome Cricketer In The World

    अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा 500 से ज्यादा विकेट भी झटके हैं।

    उनके ऑलराउंडर खेल के साथ वो अपने फेस कट और क्यूटनेस के लिए भी जाने जाते रहे हैं। अफरीदी का लुक बहुत ही जबरदस्त है, जिनको वर्ल्ड क्रिकेट के हैंडसम क्रिकेटर्स में शुमार किया जाता है।

    Michael Clarke (माइकल क्लार्क)

    ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क सबसे महान कप्तानों में से एक रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकी पोंटिंग के संन्यास के बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ साल तक कप्तानी का जिम्मा संभाला जिसमें 2015 का वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया को जीताया।

    Michael Clarke: Handsome Cricketer In The World

    माइकल क्लार्क अपने दौर के एक आला दर्जे के बल्लेबाज रहे हैं, जिनका तीनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। क्लार्क ने अपने करियर में 15 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा 36 शतक लगाए।

    उन्हें उनकी कप्तानी, बल्लेबाज के अलावा लुक के लिए भी पसंद किया जाता था। क्लार्क बहुत ही स्टाइलिश खिलाड़ी रहे हैं, जिनके लुक के फैंस दीवाने रहते थे।

    इन सभी खिलाड़ियों पर लगभग कई देशों की लड़कियां अपनी जान छिड़कती थी।

    Who is No 1 handsome man in cricket? | क्रिकेट में नंबर 1 हैंडसम खिलाड़ी कौन है?

    हालाँकि, इस सवाल का जवाब किसी एक क्रिकेट खिलाड़ी के लिए सही नहीं होगा! लेकिन वर्त्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के हैंडसम क्रिकेट खिलाड़ी की बात करें तो Virat Kohli (विराट कोहली) को हैंडसम क्रिकेटर का दर्जा दिया गया है।

    Who is the most handsome man in IPL? | आईपीएल में सबसे हैंडसम खिलाड़ी कौन है?

    हालाँकि किसी भी एक प्लेयर की तुलना करना थोड़ा कठिन है। लेकिन 2023 आंकड़े के मुताबकि शिवम् दुबे (Shivam Dube) आईपीएल के सबसे हैंडसम खिलाड़ी में शुमार किए जाते हैं।

    इसे भी पढ़ें>>>

    IND vs PAK: इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा, पाकिस्तान के पास है भारत को हराने का मौका!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *