Purnea Latest News

Jalalgarh Purnia Bihar: एक महिला के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार, पुलिस ने भेजा आरोपी के घर कुर्की का नोटिस।

×

Jalalgarh Purnia Bihar: एक महिला के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार, पुलिस ने भेजा आरोपी के घर कुर्की का नोटिस।

Share this article
Jalalgarh Purnia Bihar

Jalalgarh Purnia Bihar: पूर्णियाँ जिला के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत मधेली गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जलालगढ़ थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी फिरोज आलम निवासी

मधेली थाना जलालगढ़ कांड संख्यां 158/23 के ख़लीफ़ घर से फरार रहने के जुर्म में जलागढ़ पुलिस ने घर पर नोटिस चिपकाया। नोटिश में पुलिस का कहना है कि दिए गए तरीख अनुसार अगर आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो आरोपी के घर न्यायालय द्वारा कुर्की, जप्ती करवाया जाएगा।

कट्टा दिखा कर किया महिला के साथ दुष्कर्म।

जलालगढ़ प्रखंड के डिमिया पंचायत के अंतर्गत मधेली गांव के वार्ड नंबर 09 के आंगनवाड़ी सेविका के पति फ़िरोज़ आलम ने गांव के एक महिला को ब्लैक मेल कर और कट्टा दिखा कर जबर दस्ती सोसन करता रहा।

ऐसा बार-बार होने पर महिला ने तंग आकर जलालगढ़ थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत का पता चलते ही आरोपी फिरोज आलम घर से फरार हो गया।

जिसके तहत पुलिस एक्शन लेते हुवे आरोपी फिरोज आलम के घर नोटिस जारी किया है। पुलिस के दिए गए समय अनुसार अगर आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो आरोपी के घर न्यायालय द्वारा कुर्की, जप्ती करवाया जाएगा।

इस तरह से बलैक मेल करता था आरोपी?

पीड़ित महिला का कहना है। कुछ दिन पहले पीड़िता का मोबाइल खो गया था। जो मोबाइल आंगनवाड़ी सेविका के पति फिरोज आलम को मिल गया। जिसमें महिला की कुछ फोटो थी।

आरोपी फिरोज आलम ने बड़े ही चालाकी से महिला के फ़ोन से फोटो अपने में फ़ोन में ले लिया और उस फोटो को AI के माध्यम से गंदे फोटो के रूप के बदल दिया।

उसके बाद आरोपी महिला से मोबाइल के बदले महिला से 5 हजार रुपए की मांग किया। जिसके बाद पीड़िता 5 हजार रुपए देने के लिए तैयार हो गई।

Jalalgarh Purnia Bihar: दुष्कर्म करने पर किया मजबूर

आरोपी महिला को मोबाइल लेने के लिए जलालगढ़ बुलाया जलालगढ़ में महिला को कट्टा दिखा कर किसी कमरे पर ले गया। और उसके बाद पीड़िता का AI जेनरेटेड फोटो दिखा कर पीड़िता को उसके साथ दुष्कर्म करने पर मजबूर किया।

फिर भी महिला नहीं मानी तो आरोपी फ़िरोज़ आलम महिला से कहा की अगर तुम ऐसा नहीं करती हो तो इस फोटो को फेसबुक और व्हाट्सऐप पर वायरल कर दूंगा। फिर भी महिला नहीं मानी तो कट्टा दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें>>>

Purnia Breaking News: मनी हाइस्ट को देख इंस्पायर होकर पूर्णियाँ में लूट की योजना बना रहे सस्ते लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *