World Cup 2023Cricket

CWC 2023 1ST SEMIFINAL: भारतीय टीम पर मंडरा रहा है संकट! पहले सेमीफइनल में यह खिलाड़ी बन सकता है खतरा!

×

CWC 2023 1ST SEMIFINAL: भारतीय टीम पर मंडरा रहा है संकट! पहले सेमीफइनल में यह खिलाड़ी बन सकता है खतरा!

Share this article
CWC 2023 1ST SEMIFINAL

CWC 2023 1ST SEMIFINAL: भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 सेमीफइनल का पहला मुकाबला दुबारा उसी टीम से है, जिसने साल 2019 में चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था। और सेमीफइनल में ही भारत को मुंह की खानी पड़ी थी।

अब 2023 में भी दुबारा भारतीय टीम का मुकाबला न्यूज़ीलैण्ड से होने वाला है। जिसमे 2 प्लेयर भारत को बड़ा नुक्सान पहुंचा सकता है। यह आंकड़े बता रहे हैं। जिसके बाद अब दोबारा भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

दो हरफन मौला खिलाड़ी हैं खतरनाक

दो हरफन मौला खिलाड़ी जिन्हें कीवी टीम का सबसे खतरनाक माना जाता है और वो भारत के खिलाफ, पहला रचित रविंद्र जिन्होंने कीवी टीम को इस सेमीफइनल में पहुँचाने में बड़ी मदद की है। और अपने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड साल 2023 में उनके ही नाम दर्ज है।

भारतीय टीम के खिलाफ रचित रविंद्र ने फिलहाल ठीक थक परफॉरमेंस किया है और यही वजह है जो यह खिलाड़ी भारत के गेंदबाजों पर बरसने को तैयार है। हालाँकि भारतीय गेंदबाजों ने इस साल बल्लेबाजों के नाक में डीएम कर रखा है।

भारत के खिलाफ मिचेल का सबसे बेहतर रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ कीवी के तरफ से सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड डेरियल मिचेल का है। जिन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए अंतिम मैच में इसी वर्ल्ड कप में शानदार सेंचुरी बनाई है। और भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने में हमेशा मिचेल का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

हालांकी की इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है की भारत ने उस मुकाबले में कीवी टीम को 20 सालों के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में हराया है। वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड के हिसाब से सबसे ज्यादा मैच भारत ने कीवी टीम से ही गँवाई है।

CWC 2023 1ST SEMIFINAL: 2023 भारत के लिए सबसे बेहतर वर्ष

भारतीय टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में सभी मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। और परफॉरमेंस के आधार पर भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है। हालांकि सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड अब बह ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जो इस बार भी दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अफ्रीका से खेलने वाली है।

भारतीय टीम अगर सेमीफइनल और फाइनल जीतती है तो ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली पहली टीम बन जाएगी। हालाँकि ट्रॉफी जीने के मुकाबले में तब भी 2 पीछे ही रहेगी।

इसे भी पढ़ें>>>

जानें भारत की सबसे बेस्ट क्रिकेट एकेडमी जहां जाकर आप अपने सपनें को कर सकते हैं पूरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *