NewsIndia GovernmentPoliticsRajasthan

Rajasthan News: मंत्री परिषद के बंटवारे में CM भजनलाल के पास गया 8 मंत्रालय! जानें किसको मिला वित्त विभाग?

×

Rajasthan News: मंत्री परिषद के बंटवारे में CM भजनलाल के पास गया 8 मंत्रालय! जानें किसको मिला वित्त विभाग?

Share this article
Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में मंत्री परिषद बंटवारे शुक्रवार को किया गया। जिसमें राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्री परिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया।

इस बंटवारे में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गृह मंत्री सहित कुल आठ विभागों का कार्यभार खुद से संभाला है।

उपमुख्यमंत्री को मिली यह जिम्मेदारी

जबकि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरे उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को छह विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें शिक्षा, परिवहन और आयुर्वेद विभाग भी शामिल हैं।

अधिकांश नेता पहली बार मंत्री बने है। कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के बाद नई भाजपा सरकार के गठन के 15 दिन बाद विभागों की घोषणा की गई है।

ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा ने दी जाने वाली जिम्मेदारियों की सूची का सावधानीपूर्वक चयन किया है, यही वजह है कि इस बहुप्रतीक्षित घोषणा को करने में इतना समय लग गया।

मंत्रियों ने ली थी शपथ

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार शनिवार को हुआ था, जब 12 कैबिनेट सहित 10 राज्य मंत्री भी बनाए गए थे। जिनमें पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

इससे पहले भजन लाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इन सबके बाद अब 2024 लोकसभा चुनाव पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

इसे भी पढ़ें>>>

Loksabha Election 2024: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी! कारण जान हो जाएंगे हैरान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *