India GovernmentPolitics

Loksabha Election 2024: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी! कारण जान हो जाएंगे हैरान!

×

Loksabha Election 2024: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी! कारण जान हो जाएंगे हैरान!

Share this article
Budget 2024

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख अब नजदीक आ चुकी है। कुछ ही दिनों बाद चुनाव की तारीखों का घोषणा भी हो जाएगा। अलग-अलग दलों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बावजूद इसके आपको हम यह बताएंगे कि कैसे तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद को संभालने जा रहे हैं।

आगामी लोकसभा इलेक्शन 2024 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नरेंद्र मोदी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। और उन्होंने अपने सभी सांसदों को भारत के जन-जन तक संदेश पहुंचाने का काम दे रखा है। जिसमें नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे और उसकी पूर्ण करने की तारीख जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मिशन 2024 का प्लान तैयार

तीन विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की शानदार जीत के बाद अब मिशन 2024 का लक्ष्य भी तय कर लिया है। आपको बता दे कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने इस अभियान पर खूब जोर दिया है।

उन्होंने पार्टी के सांसदों को जनता के बीच जाकर इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। अब गौरतलब है कि 2024 का लोकसभा चुनाव ऐसा आम चुनाव होगा जिसमें बीजेपी अपने पुराने एजेंडे राम मंदिर, आर्टिकल 370 को हटाना सहित तीन तलाक खत्म करना जैसी अपनी घोषणाओं को पूरी करने लोगों के बीच जाएगी। इतना ही नहीं भगवा दल ने अपने करीब 10 साल के शासनकाल में इन घोषणाओं को पूरा किया है।

2047 तक देश को बनाना चाहते हैं विकसित

अपने अहम चुनावी वादों को पूरा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पीएम मोदी पीएम मोदी के नेतृत्व में अब वोटरों के पास पहुंचने की बड़ी योजना बनाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी इसे सत्ता के पक्ष वाली लहर में बदलना चाहती है।

इससे लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि कैसे बीजेपी देश को 2047 तक विकसित राज्य बनाना चाहती है। प्रधान मंत्री मोदी ने संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा कि हम विकसित भारत को एक सफल आयोजन बनाएंगे।

Loksabha Election 2024: युवाओं पर खेला दाव

उन्होंने आगे कहा कि आज देश के नागरिक आगे बढ़ रहे हैं और देश की जनता इस गति को बनाए रखना चाहते हैं। यहां से हम वापस नहीं मुड़ सकते हैं और ऐसा होने भी नहीं देंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं देश के हर युवा से आग्रह करता हूं कि वह विकसित भारत का अबेंसडर बने।

इसे भी पढ़ें>>>

क्या सरकारी स्कोलों में ही पढ़ेगा नेताओं और उद्योगपतियों का बच्चा? पूर्व मुख्यमंत्री ने की बड़ी मांग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *