Politics

LokSabha Election 2024: क्या मोदी ही बनेंगे फिर से देश के प्रधानमंत्री? सर्वे रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा!

×

LokSabha Election 2024: क्या मोदी ही बनेंगे फिर से देश के प्रधानमंत्री? सर्वे रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा!

Share this article
LokSabha Election 2024

LokSabha Election 2024: हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या लोकसभा इलेक्शन 2024 के बाद नरेंद्र मोदी ही फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे या फिर कोई और चेहरा प्रधानमंत्री के रूप में देश को मिलेगा?

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग मीडिया द्वारा चुनाव से पहले सर्वे रिपोर्ट साझा कर रही है। आपको याद होगा सितंबर माह में इंडिया टीवी द्वारा पहला सर्वे रिपोर्ट साझा किया गया था। उसे रिपोर्ट में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

LokSabha Election 2024: नए सर्वे से बड़ा खुलासा

टाइम्स नाउ के द्वारा अब नए सर्वे रिपोर्ट को साझा किया गया है। इस सर्वे में लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ा सीट वाला राज्य यूपी में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच दूर-दूर तक कांटे की टक्कर दिखाई नहीं दे रही है।

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगाते हुए दिखाया गया है। आपको बता दें कि एनडीए की सरकार को 80 में से 77 सीटों का जीत दर्ज करने का दावा किया गया है। वही उत्तर प्रदेश की बसपा को एक भी सीट खाते में मिलती हुई नहीं दिख रही है।

अखिलेश को मिलेंगे इतने सीट

2024 लोकसभा चुनाव में केवल 3 महीने का वक्त बचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में सर्वे रिपोर्ट ने इंडिया गठबंधन में खलबली से मचा दी है। हालांकि इंडिया गठबंधन की तरफ से इस बात को नकारा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खाते में केवल 7 सीट मिलने का इमकान बताया जा रहा है। जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट मिलने का दावा किया जा रहा है।

देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग आंकड़ा सामने आ रहा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स इस बात की पुष्टि नहीं करती है कि यह रिपोर्ट चुनाव के समय भी रहेगी। उनका मानना है क्या अगर देश में अभी इलेक्शन होता है तो यह आंकड़ा ऐसा ही रहेगा।

भारत जोड़ो यात्रा से पड़ेगा प्रभाव

आपको मालूम है कि चुनाव से पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं पहले उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक का पैदल यात्रा किया था। जिसमें उन्हें काफी फायदा मिला था।

इस बार राहुल गांधी मणिपुर से उत्तर प्रदेश तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का अंतिम पड़ाव होगा। मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी मानना है कि अगर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद चुनाव प्रचार के लिए फील्ड में उतरेंगे तो देश का माहौल बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें>>>

Loksabha election Bihar: कांग्रेस और राजद ने सीट बंटवारे पर जताई सहमति! जदयू के एनडीए में जाने से आसानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *