NewsAraria Latest News

Forbesganj Araria Bihar: बिहार के अधिकांश हिस्सों से 13 अक्टूबर से मॉनसून की हुई वापसी।

×

Forbesganj Araria Bihar: बिहार के अधिकांश हिस्सों से 13 अक्टूबर से मॉनसून की हुई वापसी।

Share this article
Forbesganj Araria Bihar

Forbesganj Araria Bihar: इसबार बिहार में जून से ही मॉनसून की शुरुवात हो गई थी जो एक लम्बे समय तक चल कर 13 अक्टूबर से समाप्ति की और बढ़ रही है।

आपको बता दें कि बिहार में मॉनसून से काफी तबाही होती है। जल जमाव और बाढ़ की समस्या तो आम बात है। हालाँकि हर साल इतनी समस्याओं के बाद भी बिहार फिरसे अपने रंग में रंग जाता है और प्रगति और बढ़ता रहता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने की पुष्टि

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने मॉनसून वापसी की घोषणा अपने ऑफिसियल ट्विटर यानि एक्स पर लिख कर किया लिखा “दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2023 की वापसी आज, 13 अक्टूबर, 2023 को बिहार के अधिकांश हिस्सों से हो गई है, मॉनसून वापसी रेखा राज्य के अररिया जिला के फॉरबिसगंज से गुजर रही है ।”

अब इससे साफ़ समझा जा सकता है कि अब बिहार में सर्दी का मौसम आने वाला है। यहाँ तक कि बिहार के सीमाँचली इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी दिखना शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें:

दुष्कर्म का ऐसा मामला सुनकर कांप जाएगी रूह! जानें क्या है पूरा मामला ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *