Cricket Fantasy App List: फैंटेसी एप्स… ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म रहा है, जो खेल जगत में फैंस के दिलों के बहुत ही करीब माना जाता है। जहां पर दुनियाभर के लाखों-करोड़ों यूजर्स का अटैचमेंट देखने को मिलता है। स्पोर्ट्स जगत में जैसे ही कोई बड़ा टूर्नामेंट आता है तो गेमिंग वर्ल्ड में फैंटेसी एप्स पर यूजर्स की लाइन लग जाती है। यहां अलग-अलग कईं तरह के फैंटेसी एप्स हैं जिसमें यूजर्स अपने लक को खूब तलाशने की कोशिश में लगे रहते हैं।
फैंटेसी एप्स से दुनियाभर के यूजर्स अजमा रहे हैं अपना लक
खेल की दुनिया में फैंटेसी एप्स पर कईं तरह के खेल में यूजर्स अपने भाग्य को अजमाते हैं, जिसमें क्रिकेट तो सबसे पहली पसंद है। इसके अलावा भी कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल जैसे खेलों में भी यूजर्स की दिलचस्पी बनी रहती है। लेकिन इनमें से क्रिकेट का क्रेज ही कुछ अलग है।
क्रिकेट फैंटेसी एप्स का जादू सिर चढ़कर बोला
जब से इंडिया में क्रिकेट जगत के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हुई है उसके कुछ ही सालों बाद से ही फैंटेसी क्रिकेट का खुमार दुनियाभर के यंगस्टर पर सिर चढ़कर बोलने लगा हैं। हर साल जब आईपीएल सीजन की शुरुआत होती है तो टीवी और सोशल मीडिया में फैंटेसी क्रिकेट एप्स के एड की बढ़ सी आ जाती है।
वो क्रिकेट फैंटेसी एप्स पर जिनसे आप जीत सकते हैं लाखों-करोड़ों रुपये
आज से कुछ साल पहले तक तो फैंटेसी एप्स की दुनिया में यूजर्स ड्रीम-11 को ही जानते थे और उसी पर अपनी टीम बनाते रहते थे, लेकिन पिछले कुछ साल में ड्रीम11 के आलावा ऐसी बहुत सारी फैंटेसी एप्स और वेबसाइट्स मौजूद हैं जिनके बारे में शायद बहुत ही कम लोगों को ही पता होगा। अगर आप दूसरी फैंटेसी एप्स के बारे में नहीं जानते हैं तो टेंशन ना ले हम आपको बताते हैं। तो चलिए इस खास आर्टिकल में जानते हैं उन फैंटेसी एप्स के बारे में जो आज करोड़ों यूजर्स का अड्डा बने हुए हैं।
Cricket Fantasy App List Dream 11
स्पोर्ट्स की दुनिया में ड्रीम-11 फैंटेसी एप का डंका बजता है। इस ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के आने के बाद तो भले ही दर्जनों भर नई फैंटेसी एप्स आ चुकी हैं, लेकिन ड्रीम-11 का अपना ही एक जलवा है। ड्रीम11 ने भारत ही नही बल्कि दुनियाभर में फैंटेसी गेम के बिजनेस में बहुत ही बड़ी क्रांति ला दी है, जिन्होंने यूजर्स को उनके फेवरेट स्पोर्ट्स से जुड़ने का एक मजेदार और रोचक स्टेज प्रदान किया है।

आज के समय में गेमिंग में इंटरेस्ट लेने वालों में बच्चा-बच्चा ड्रीम-11 का नाम जानता है। ड्रीम11 सबसे बड़ा ऑनलाइन फैंटेसी एप और वेबसाइट है जो यूजर को खूब फायदा पहुंचा रहा है। इसमें अपने मनपसंद खिलाड़ियों को सेलेक्ट करके यूजर्स अपनी खुद की कईं वर्चुअल टीम बनाकर फैंटेसी गेम खेल सकते हैं और ढेरों इनाम जीतते हैं तो हारते भी हैं।
ड्रीम- 11 का स्टार्टअप इंडिया के ही भावित सेठ और हर्ष जैन ने साल 2008 यानी आईपीएल के स्टार्ट ईयर में शुरू किया। एक सर्वे की माने तो आज ड्रीम11 के 11 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी इसके ब्रांड एम्बेसडर बने हुए हैं।
| यूजर्स | 20 करोड़ |
| रैटिंग | 4.7 |
| ऑनर | हर्ष जैन, भावित सेठ |
| देश | भारत |
My11Cricle
भारत में यूज होने वाले फैंटेसी एप्स में आज के दौर में My11Cricle का क्रेज भी पूरी तरह से छाया हुआ है। My11Cricle ने पिछले कुछ साल में तेजी के साथ तरक्की की है और आज क्रिकेट लवर्स की जुबां पर चढ़ चुका है।
भले ही My11Cricle के यूजर्स ड्रीम11 जितने तो नहीं हैं, लेकिन इसके प्रति यूजर्स की दीवानगी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। My11Cricle भी यूजर्स का बड़ा फायदा कराता है। जिसमें लाखों यूजर्स मौजूद है। इसकी शुरुआत की बात करें तो इस फैंटेसी एप को साल 2019 के वर्ल्ड कप से पहले लॉंच किया गया।
Play Games 24*7 नाम की एक प्राइवेट कंपनी के द्वारा लांच किए गए इस एप पर खेलना बहुत ही आसान है और इसने अब तक कईं लोगों को करोड़पति, लखपति बनाया है। भारत के महान कप्तान सौरव गांगुली, मौजूदा युवा स्टार शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी इसके ब्रांड एम्बेसडर हैं।
| यूजर्स | 4 करोड़ |
| रैटिंग | 4.5 |
| ऑनर | Play Games24x7 Pvt. Ltd. |
| देश | भारत |
Ballebaazi
फैंटेसी एप्स की दुनिया में हाल के कुछ सालों में कईं तरह की नए प्लेटफॉर्म देखने को मिले हैं। जिसमें Ballebaazi फैंटेसी एप्स ने भी एक बहुत खास पहचान बनायी है। Ballebaazi फैंटेसी एप्स पर लगातार यूजर्स का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे खास बात यहां पर बहुत ही कम पैसा लगाकर भी आप ज्यादा से ज्यादा प्राइज जीत सकते हैं।
बताया जाता है कि इस वक्त Ballebaazi फैंटेसी एप्स के करीब 80 लाख से ज्याजा यूजर्स हैं। इसमें ना केवल क्रिकेट बल्कि फुटबॉल, कबड्डी, बॉस्केटबॉल जैसे खेलों में भी पैसा लगाया जा सकता है। इसमें क्रिकेट में आप जो पैसा लगाएंगे उसका बढ़िया भुगतान आपको मिल सकता है।
| यूजर्स | 60 लाख |
| रैटिंग | 4.8 |
| ऑनर | सौरभ चोपड़ा |
| देश | भारत |
MPL
MPL यानी मोबाइल प्रीमियर लीग… ये फैंटेसी एप तेजी के साथ क्रिकेट लवर्स का चहेता एप बनता जा रहा है। समय के साथ ही इस फैंटेसी एप्स के यूजर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऑनलाइन गेमिंग एप में MPL पूरी तरह से छाया हुआ है। जिसमें बताया जाता है कि कुल 8 गेम पर यूजर्स अपना लक अजमा सकते हैं।
जिसमें लूडो, फ्रुट डार्ट और क्विज भी शामिल हैं। MPL एक भारत की प्राइवेट गेमिंग एप का हिस्सा है। बैंगलुरू के साई श्रीनिवास किरन और शुभम मल्होत्रा ने मिलकर साल 2018 में इसकी शुरुआत की। MPL में सबसे खास बात वहां पर मिलने वाला बोनस है जो करीब 400 प्रतिशत तक भी मिल सकता है।
| यूजर्स | 9 करोड़ |
| रैटिंग | 4.6 |
| ऑनर | साई श्रीनिवास किरन, शुभम मल्होत्रा |
| देश | भारत |
Gamezy
फैंटेसी एप्स जिस कदर गेमिंग लवर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है, उसे देखते हुए तो साल 2018 में जून में गेम्स क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने Gamezy फैंटेसी एप को लॉंच किया। इस फैंटेसी एप को कार्ड गेम एप्लीकेशन रमी कल्चर के लिए जाना जाता है। लेकिन अब ये बाकी गेम्स में भी अपना जगह बना रहा है।
गेम्स क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड का हेड क्वार्टर बैंगलुरू में है। जिसके ऑनर पृथ्वी सिंह हैं। इसने आईपीएल में अपने स्थान को खास बनाया, जहां अब वो यूजर्स की जुबां पर चढ़ गया है। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल Gamezy फैंटेसी एप के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।
| यूजर्स | – |
| रैटिंग | 4.3 |
| ऑनर | – |
| देश | भारत |
11 Wickets
फैंटेसी एप्स में आपको आज की तारीख में कईं तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसमें करोड़ों की विनिंग प्राइज मिल जाती है। इनमें से ही एक 2019 में इस्टेबलिश होने वाली 11 Wickets फैंटेसी एप भी है। इस एप के सहारे रोजाना लोग करोड़ों की विनिंग प्राइज जीतने में कामयाब हो रहे हैं।
आज की तारीख में इसके 4 मिलियन यूजर्स बताएं जा रहे हैं। और यहां पर आप अपना पूरा का पूरा लगाया गया पैसा वापस हासिल कर सकते हैं। इस फैंटेसी एप में भी बाकी एप की तरह आपक एक से ज्यादा टीमें बना सकते हैं और अपना विनिंग प्राइज जीत सकते हैं।
| यूजर्स | 30 लाख |
| रैटिंग | 4.1 |
| ऑनर | Ability Games Pvt. Ltd. |
| देश | भारत |
My team11
क्रिकेट फैंटेसी में My team11 अब तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। यहां पर यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसमें सबसे बड़ा कारण यहां पर आपके द्वारा लगाया गया पैसा पूरा 100 फिसदी मिल जाता है। ये इसकी सबसे बेहतरीन क्वालिटी है। इसमें अलग-अलग टीमें क्रिएट की जा सकती है।
और हर दिन की हाईएस्ट विनिंग प्राइज 5 करोड़ रुपये तक है। भारत बेस्ट इस फैंटेसी एप की लॉंचिंग 2016 में हुई, जिसके बाद अब तक इसके 18 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं।
| यूजर्स | 1.8 करोड़ |
| रैटिंग | 4.2 |
| ऑनर | विनित गोदारा |
| देश | भारत |
Howzat
क्रिकेट के खेल के क्रेज को देखते हुए फैंटेसी की दुनिया में Howzat नाम का एक बहुत ही पोपुलर फैंटेसी एप भी अपने पांव जमा चुका है। इस भारत के फैंटेसी एप में सबसे भरोसेमंद में से एक माना जाता है। यहां पर लगाया गया पैसा बेकार नहीं जाता और आप अपनी स्किल्स के दम पर अच्छी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों एक दिन में जीत सकते हैं।
इसकी रैटिंग 5 में से 4.6 मानी जाती है। क्योंकि यहां पर जीतने के चांस बहुत ही ज्यादा रहते हैं। Howzat की बात करें तो इनके मौजूदा समय में 30 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, और इंडिया का Most Trusted फैंटेसी एप माना जाता है। यहां पर भी आप क्रिकेट में आसानी से काफी अच्छी टीम बनाकर बड़ा पैसा बना सकते हैं।
| यूजर्स | 3 करोड़ |
| रैटिंग | 4.6 |
| ऑनर | शशांक सिंह |
| देश | भारत |
Winzo games
फैंटेसी एप्स में जब भी कोई यूजर्स या क्रिकेट फैन Winzo games का नाम सुनता है, उसके जेहन में भारत के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की छवि उभरने लगती है। एमएस धोनी इस फैंटेसी एप के ब्रांड एम्बेसडर हैं, जिन्होंने टीवी पर एड देकर इस फैंटेसी एप के प्रति लोगों का ध्यान खींचा है।
इस फैंटेसी एप को मौजूदा समय में 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किया हुआ है। यहां भी हर दिन लाखों-करोंड़ों की प्राइज मनी है। जिससे इनकी रैटिंग 5 में से 4.7 की मानी जाती है। इसमें सबसे खास बात ये है कि ये भारत की 12 लेंग्वेज पर काम करता है। महेन्द्र सिंह धोनी के ‘गेम बदल दो’ यूजर्स को काफी इंप्रेस किया है।
| यूजर्स | 15 करोड़ |
| रैटिंग | 4.7 |
| ऑनर | पवन नंदा |
| लेंग्वेंज | 12 |
| देश | भारत |
Halaplay
फैंटेसी एप्स के गलियारों में सबसे नए फैंटेसी एप के रूप में Halaplay ने कदम रखा है। इस फैंटेसी एप ने भी अब यूजर्स के दिलों में जगह बनाना शुरू कर दिया है। इसके अब तक 10 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हो चुके हैं। जहां 10 लाख डैली विनिंग प्राइज बनाती जाती है।
यहां पर भी क्रिकेट फैन के लिए खेलना और टीम बनाना बहुत ही आसान है।Halaplay की भी फैंटेसी एप्स की दुनिया में पहचान बनती जा रही है, जिनकी रैटिंग 5 में से 4.3 बतायी जा रही है। इसमें सबसे खास बात ये है कि यहां मिनिमम अपना लगाया गया पूरा पैसा मिल जाता है।
| यूजर्स | – |
| रैटिंग | 3.1 |
| ऑनर | स्वप्निल सौरव, OpenPlay Technologies Pvt. Ltd |
| देश | भारत |
इसे भी पढ़ें>>>
जानें भारत की सबसे बेस्ट क्रिकेट एकेडमी जहां जाकर आप अपने सपनें को कर सकते हैं पूरा!













