ICC WC 2023: क्रिकेट जगत के सबसे बड़े वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट आईसीसी वर्ल्ड कप का 13वां एडिशन शुरू होने में अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने का काउंटडाउन चल रहा है, जिसका आगाज 5 अक्टूबर से होगा।
भारत की मेजबानी में होने वाला यह मेगा इवेंट 46 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 48 मैच खेले जाएंगे। जहां चैंपियन टीम का फैसला 19 नवंबर को विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 5 अक्टूबर से होगा आगाज
4 साल के बाद होने वाले इस महासमर के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिन्हें 5 अक्टूबर की तारीख का इंतजार है। भारत पहली बार अकेले ही इस टूर्नामेंट का आयोजन कराने जा रहा है। जिसमें कुल 10 टीमें खेलेंगे।
इन 10 टीमों में मेज़बान भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों ने सीधे प्रवेश किया, तो वहीं श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमों ने क्वालिफायर राउंड का पड़ाव पार करते हुए यहां तक का सफर तय किया है।
ICC WC 2023 एक नजर में…
क्रिकेट इवेंट | आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 |
संस्था | इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल |
होस्ट | भारत (बीसीसीआई) |
भाग लेने वाली कुल टीमें | 10 टीमें |
कुल मैच | 48 मैच |
भाग लेने वाली टीमों के नाम | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका |
शुरुआत | 5 अक्टूबर 2023 |
फाइनल | 19 नवंबर 2023 |
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फुल शेड्यूल
अब जैसे-जैसे दिन करीब आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे ही वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC WC 2023) का शेड्यूल बीसीसीआई और आईसीसी ने मिलकर जून के आखिर में ही जारी कर दिया था।
फैंस यहां पर वर्ल्ड कप के शेड्यूल फिर से जानना जरूर चाहेंगे। तो चलिए आपके सामने पेश करते हैं इस टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का जिसमें आप को बताते हैं, मैच वेन्यू, दिन और तारीख….
दिन/ तारीख | मैच | टाइम | वेन्यू |
गुरुवार 5 अक्टूबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | 2:00 बजे | अहमदाबाद |
शुक्रवार 6 अक्टूबर, 2023 | पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड | 2:00 बजे | हैदराबाद |
शनिवार 7 अक्टूबर, 2023 | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | 10:30 बजे | धर्मशाला |
शनिवार 7 अक्टूबर, 2023 | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | दिल्ली |
रविवार 8 अक्टूबर, 2023 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | 2:00 बजे | चेन्नई |
सोमवार 9 अक्टूबर, 2023 | न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड | 2:00 बजे | हैदराबाद |
मंगलवार 10 अक्टूबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | 10:30 बजे | धर्मशाला |
मंगलवार 10 अक्टूबर, 2023 | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | हैदराबाद |
बुधवार 11 अक्टूबर, 2023 | भारत बनाम अफगानिस्तान | 2:00 बजे | दिल्ली |
गुरुवार 12 अक्टूबर, 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | 2:00 बजे | लखनऊ |
शुक्रवार 13 अक्टूबर , 2023 | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | 2:00 बजे | चेन्नई |
शनिवार 14 अक्टूबर, 2023 | भारत बनाम पाकिस्तान | 2:00 बजे | अहमदाबाद |
रविवार 15 अक्टूबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | 2:00 बजे | दिल्ली |
सोमवार 16 अक्टूबर, 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | लखनऊ |
मंगलवार 17 अक्टूबर, 2023 | दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड | 2:00 बजे | धर्मशाला |
बुधवार 18 अक्टूबर, 2023 | न्यूज़ीलैंड बनाम अफगानिस्तान | 2:00 बजे | चेन्नई |
गुरुवार 19 अक्टूबर, 2023 | भारत बनाम बांग्लादेश | 2:00 बजे | पुणे |
शुक्रवार 20 अक्टूबर, 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | 2:00 बजे | बेंगलुरु |
शनिवार 21 अक्टूबर, 2023 | नीदरलैंड बनाम श्रीलंका | 10:30 बजे | लखनऊ |
शनिवार 21 अक्टूबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | 2:00 बजे | मुंबई |
रविवार 22 अक्टूबर, 2023 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | 2:00 बजे | धर्मशाला |
सोमवार 23 अक्टूबर, 2023 | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | 2:00 बजे | चेन्नई |
मंगलवार 24 अक्टूबर, 2023 | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | 2:00 बजे | मुंबई |
बुधवार 25 अक्टूबर, 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड | 2:00 बजे | दिल्ली |
गुरुवार 26 अक्टूबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | बेंगलुरु |
शुक्रवार 27 अक्टूबर , 2023 | पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | 2:00 बजे | चेन्नई |
शनिवार 28 अक्टूबर, 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | 10:30 बजे | धर्मशाला |
शनिवार 28 अक्टूबर, 2023 | नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश | 2:00 बजे | कोलकाता |
रविवार 29 अक्टूबर, 2023 | भारत बनाम इंग्लैंड | 2:00 बजे | लखनऊ |
सोमवार 30 अक्टूबर, 2023 | अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | पुणे |
मंगलवार 31 अक्टूबर, 2023 | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | 2:00 बजे | कोलकाता |
बुधवार 1 नवंबर, 2023 | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | 2:00 बजे | पुणे |
गुरुवार 2 नवंबर, 2023 | भारत बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | मुंबई |
शुक्रवार 3 नवंबर, 2023 | नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान | 2:00 बजे | लखनऊ |
शनिवार 4 नवंबर, 2023 | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | 10:30 बजे | बेंगलुरु |
शनिवार 4 नवंबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | 2:00 बजे | अहमदाबाद |
रविवार 5 नवंबर, 2023 | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | 2:00 बजे | कोलकाता |
सोमवार 6 नवंबर, 2023 | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | दिल्ली |
मंगलवार 7 नवंबर, 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | 2:00 बजे | मुंबई |
बुधवार 8 नवंबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड | 2:00 बजे | पुणे |
गुरुवार 9 नवंबर, 2023 | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | 2:00 बजे | बेंगलुरु |
शुक्रवार 10 नवंबर, 2023 | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | 2:00 बजे | अहमदाबाद |
शनिवार 11 नवंबर, 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | 10:30 बजे | पुणे |
शनिवार 11 नवंबर, 2023 | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | 2:00 बजे | कोलकाता |
रविवार 12 नवंबर, 2023 | भारत बनाम नीदरलैंड | 2:00 बजे | बेंगलुरु |
बुधवार 15 नवंबर, 2023 | TBC बनाम TBC | 2:00 बजे | मुंबई |
गुरुवार 16 नवंबर, 2023 | TBC बनाम TBC | 2:00 बजे | कोलकाता |
रविवार 19 नवंबर, 2023 | TBC बनाम TBC | 2:00 बजे | अहमदाबाद |
50-50 वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक कितनी बार जीत हासिल क्या है?
भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था। जबकि दूसरी बार 2011 में महेंद्र सिंह की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम कर सकी थी।
50-50 विश्व कप सबसे ज्यादा बार जीतने वाले देश का नाम क्या है?
सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है जिसने 5 बार यह खिताब अपने नाम क्या है।
इसे भी पढ़ें>>>
सर्व कालिन इतिहास के टॉप-10 महान क्रिकेटर, जिसे आज भी दुनियां सलाम करती है।