MP DA Hike News: विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को अब पूरा करने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल सरकार द्वारा जारी किए गए महंगाई भत्ता वृद्धि पर आचार संहिता लागू होने के बाद रोक लगा दी गई थी।
अब चुनाव संपन्न हो चुका है, नतीजे आने और राज्य की बीजेपी सरकार की अब इसपर कभी भी फैसला ले सकती है। इससे न केवल राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों को लाभ होगा। बल्कि राज्य सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इससे बड़ा फायदा होगा।
किस महीने से मिलेगा DA वृद्धि का लाभ?
आपको याद होगा जुलाई 2023 में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए चार फीसद महंगाई भत्ते के बाद राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4% इजाफा देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के चलते सभी कर्मचारियों को जनवरी 2023 से लाभ दिया जाना था। इसके अलावा जनवरी से जून तक के एरियर के लाभ को सरकार ने तीन समान किस्तों में बांट दिया था।
MP DA Hike News: कितनी बढ़ेगी सैलरी ?
आपको बता दें कि इस घोषणा से प्रदेश के लगभग 7.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उनका DA 42% से बढ़कर 46% हो जाएगा। इससे राज्य सेवा में सेवा दे रहे कर्मचारियों के वेतन में 620 रुपए से लेकर के 5,640 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिलेगी।
हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सरकार कब इसे जारी करेगी, लेकिन चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इस बारे में फैसला लिए जाने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें>>>