नमामी गंगे घाट: बिहार में सुलतान गंज थाना क्षेत्र के नमामी घाट गंगे (Sultanganj Bhagalpur Bihar) के भागलपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है जहाँ छोटे से विवाद पर दबंगों ने माँ और बेटे पर दिन दहाड़े गोली चला दी। हालाँकि इस घटना में दोनों माँ बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपको बता दे कि परिजनों ने इस घटना की जानकारी सुल्तानगज पुलिस को दी जहाँ पुलिस ने माँ और बेटे दोनों को सुल्तानगण अस्पताल भेज दिया।
डॉक्टर ने किया रेफर
माँ और बेटे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप देख बेहतर उपचार के लिए दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने बता या की नमामि गंगे घाट पर हमारा भाई टेम्पू लगा कर खड़ा था। तभी उत्तम यादव के द्वारा टेम्पू हटाने के विवाद पर उत्तम यादव ने हमारे भाई पर गोली चला दी। जिससे मेरे भाई के हाथ में गोली लगी और मेरी मान के कान के ऊपर गोली लगी जिससे दोनों गंभीर रूप से घाल हो गए हैं।
पुलिस ने उत्तम यादव को किया गिरफ्तार
हालांकि इन सब के बाद पुलिस ने उत्तम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की पूछताछ की जा रही है। मिथुन कुमार ने मीडिया को पपूरी बात बताई!
इसे भी पढ़ें>>>