Government Schemes

Sambal Yojana 2.0: मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना अंतर्गत क्या मिलता है लाभ? संबल योजना की शुरुआत से अब तक जानें सब कुछ!

×

Sambal Yojana 2.0: मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना अंतर्गत क्या मिलता है लाभ? संबल योजना की शुरुआत से अब तक जानें सब कुछ!

Share this article
Sambal Yojana

Sambal Yojana: मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए असंगठित क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए उठाया गया एक बेहतर कदम है। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में हुईं।

मध्य प्रदेश की जन कल्याण संबल योजना के तहत 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले गरीब परिवारों के 5,000 बच्चों को 30 हजार रुपये की पुरस्कार दी जाती है।

प्रसव के दौरान महिलाओं को मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत राज्य में गरीब परिवारों की सभी महिलाओं को प्रसव से पहले यानी बच्चे के जन्म से पहले 4,000 रुपये और बच्चे के जन्म के बाद 12,000 रुपये उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

Sambal Yojana 2.0: मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना अंतर्गत क्या मिलता है लाभ? संबल योजना की शुरुआत से अब तक जानें सब कुछ!

आवेदक के पास अपना खुद का बैंक खाता होना बहुत जरूरी है जो आधार कार्ड से जुड़ा होना भी आवश्यक है। बिना बैंक खता लिंक के लाभार्थी इस लाभ से वंचित हो सकते हैं।

संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार से मिलती है यह सुविधा

एमपी सरकार ने मुख्यमंत्री संबल योजना में कुछ सुविधाओं को शामिल किया है ताकि गरीब तबकों को सभी सुविधाएं मिल सकें। इस योजना (Sambal Yojana) के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाती है।

  1. असंगठित क्षेत्र के उम्मीदवारों को मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी।
  2. योजना के माध्यम से पिछड़े वर्ग के नागरिकों का विकास होगा।
  3. योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों के छात्रों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी।
  4. किसान किसानों को खेती के लिए बेहतर उपकरण प्राप्त होंगे।
  5. गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  6. अंत्येष्टि सहायता का लाभ दें।
  7. यह एक ऐसी योजना है जिसका लाभ व्यक्ति को जन्म के समय और मृत्यु के बाद भी मिलता है।
  8. जनकल्याण संबल कार्ड से जुड़े अभ्यर्थी भी आयुष्मान भारत का लाभ उठा सकते हैं।
  9. असंगठित क्षेत्र के सभी अभ्यर्थी जो शासन का लाभ उठाते हैं, यदि किसी कारण से व्यक्ति को चोट लग जाती है या कोई दुर्घटना हो जाती है, तो उनका स्वास्थ्य बीमा कवर किया जाएगा।
  10. बेहतर मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
  11. संबल योजना के तहत कोरोना संकट के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे गरीब तबके को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
  12. नए सवेरा कार्ड वाले उम्मीदवार योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं हैं।
  13. केवल वे उम्मीदवार जो बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं या जो गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं, इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकते हैं।
  14. योजना में शामिल होने वाले सभी नए आवेदकों का पिछले महीने का बकाया बिल भी सरकार द्वारा वहन या माफ किया जाएगा।

कौन-कौन सी सहायता राशि प्रदान की जाती है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 2018 में मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (Sambal Yojana) योजना प्रारंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत अंत्‍येष्टि सहायता राशि रू. 5 हजार सामान्‍य मृत्‍यु सहायता राशि 2 लाख दुर्घटना मृत्‍यु सहायता राशि 4 लाख का योगदान दिया जाता है। इसके अलावा…

  • आंशिक दिव्‍यांगता सहायता (रू. 1 लाख) एवं स्‍थायी दिव्‍यांगता सहायता योजना (रू. 2 लाख) की सहायता राशि।
  • योजना में सरलीकरण तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना तथा पोर्टल का शुभारंभ।
  • नवीन पंजीयन तथा पूर्व में अपात्र किये गये श्रमिकों को पुन: पंजीयन हेतु आवेदन की सुविधा।
  • बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन
  • दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा
  • तय सीमा तक बिजली बिल की माफ़ी
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना
  • अंत्येष्टि सहायता प्रदान करना
  • निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल

संबल योजना के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

योजना का नाम किया है मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण संबल योजना 2.0
राज्यमध्यप्रदेश 
किसके द्वारा योजना लागू किया गया?मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 
कैटेगरीMP Government Schemes
लाभार्थीअसंगठित श्रमिक
लाभअसंगठित श्रमिक को विभिन्‍न योजनाओं का लाभ प्रदान करना।
पात्रताअसंगठित क्षेत्रों के श्रमिक
मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण संबल योजना 2.0 आधिकारिक वेबसाइटhttps://sambal.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री सम्बल योजना की शुरुआत किसने किया?

साल 2018 में इसकी शुरुआत शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई।

मुख्यमंत्री सम्बल योजना को और किस नाम से जानते हैं?

मुख्यमंत्री सम्बल योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *