OPS 2023: उत्तर प्रदेश कर्मचारियों ने अब पुरानी पेंशन योजना को लेकर पुरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सरकार से मांग कीजाएगी। जिसमें केंद्र कर्मचारी सहित राज्य के अन्य कर्मचारी भी शामिल होंगे।
हालाँकि कई महीनों से उत्तर प्रदेश कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते जगह-जगह पहले भी इसके लिए प्रदर्शन किया जा चूका है। हालांकि इस प्रदर्शन से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा और उन्होंने पुरानी पेंशन देने से इंकार कर दिया।
अटल बिहारी वाजपेई ने बंद की थी OPS
आपको बता दें की साल 2003 में वाजपेई सरकार द्वारा पुरानी योजना को बंद करने का एलान किया गया था। जिसे साल 2004 में 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया। OPS के बाद सरकार के तरफ से एनपीएस (राष्ट्रिय पेंशन प्रणाली) की शुरुआत की गई। और इसे पुरे देश में लागू कर दिया।
- पुरानी पेंशन योजना बहाली पर मचा घमासान! ओपीएस बहाली करने वाला 6ठा राज्य बन सकता है बिहार! बड़ा दावा!
हालांकि साल 2022 में योगी सरकार द्वारा कर्मचारी के इस मांग को यह कह कर ठुकरा दिया गया कि पुरानी पेंशन योजना सही नहीं है बल्कि इसके जगह राष्ट्रिय पेंशन प्रणाली ही सही है। जबकि कर्मचारियों की यह मांग इस बिना पर है की राष्ट्रिय पेंशन प्रणाली में ना ही समय से खाता खुल सका है और न ही कटौती का सही प्रावधान है।
OPS 2023: 4 नवंबर को होगा दिल्ली में धरना
आपको बता दें की महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र 10 अक्टूबर को सरकार से पुरानी पेंशन योजना की मांग करेंगे इस बैठक में रेलवे कर्मचारी, डाक विभाग सहित अन्य क्षेत्रों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
उनका कहना है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के बाद भी अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 04 नवंबर को पुरे प्रदेश से कर्मचारियों का एक समूह दिल्ली में केंद्र सरकार का घेराव करेगी।
शिक्षा विभाग की सभी ख़बरों से अवगत रहने के लिए भरोसा न्यूज़ के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें!