Science & Technology

WhatsApp Channel: जानें वॉट्सऐप चैनल का कैसे उठा सकते है लाभ? कैसा रहेगा आपके जीवन में इसका प्रभाव!

×

WhatsApp Channel: जानें वॉट्सऐप चैनल का कैसे उठा सकते है लाभ? कैसा रहेगा आपके जीवन में इसका प्रभाव!

Share this article
WhatsApp Channel

WhatsApp Channel: यह तो अब सभी को मालूम हो चूका है की वॉट्सऐप (WhatsApp) ने अपने नए फीचर से उपयोगकर्ताओं में धमाल मचा दिया है। कहने का मतलब यह है कि वॉट्सऐप (WhatsApp) के नए फीचर को लोगों ने खूब सराहा है।

देश दुनियां की सभी जानकारी अब वॉट्सऐप पर भी पढ़ सकते हैं। यूट्यूब और टेलीग्राम की तरह वॉट्सऐप (WhatsApp) पर भी अब चैनल बनाया जा सकता है।

WhatsApp Channel: WhatsApp Launches Channel Update Alerts

वॉट्सऐप (WhatsApp) का चैनल फीचर यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने पसंद के चैनल को फॉलो करने के साथ ही न्यूज, सिनेमा, स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी और मनोरंजन की दुनिया के अपने पसंदीदा हैंडल से जुड़ सकते हैं।

कैसे उठा सकते हैं व्हाट्सएप चैनल का लाभ?

इस चैनल के माध्यम से आप कई चीज़ों का लाभ उठा सकते हैं। जैसे आपको जॉब की जानकारी चाहिए तो आप जॉब से सम्बंधित चैनल को फॉलो कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन ऑन कर के भी आप सभी लेटेस्ट जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी और भी कई चीज़ें जिसे आप जानना चाहते हैं वैसे चैनल से जुड़कर आप लाभ उठा सकते हैं। यह फीचर अब तक का सबसे पॉपुलर फीचर्स माना जा रहा है।

पॉपुलर हो रहा है यह चैनल

आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि भरोसा न्यूज़ नेटवर्क भी वॉट्सऐप चैनल्स पर अब मौजूद है। इस पब्लिक चैनल के माध्यम से आपको देश-दुनिया, राजनीति, खेल और अन्य सभी प्रकार की ख़बरें आसानी से पढ़ने मिलेगी। भरोसा न्यूज़ व्हाट्सएप चैनल तेजी से रीडर्स के बीच पॉप्युलर हो रहा है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va4wMb71iUxRQdxpUR14 लिंक पर क्लिक करके आप भी फॉलो कर सकते हैं। साथ ही इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर करना न भूलें आपका यह प्रयास आपके दोस्त और फैमिली को भी देश दुनियां की ताज़ा अपडेट से जोड़े रखेगी।

व्हाट्सएप का अपडेट होना अनिवार्य!

वॉट्सऐप चैनल जॉइन करने से पहले आपको यह चेक करना आवश्यक है कि आप वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन उपयोग कर रहे हैं या नहीं। अगर आपके फोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वॉट्सऐप (WhatsApp) डाउनलोड नहीं है, तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

App store Google Play Apple, apple, text, logo, sign png | PNGWing

ऐप के डाउनलोड और अपडेट होने के बाद आपको ऊपर की तरफ चैट्स के बगल में Updates का टैब दिखेगा। इस टैब पर क्लिक करने के बाद आपको स्टेटस सेक्शन के नीचे चैनल का ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको पहले से क्रिएट किए गए अन्य चैनल दिखेंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं। 

WhatsApp Channel जॉइन करने के लिए आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने ऐंड्रॉयड डिवाइस या आईफोन पर वॉट्सऐप खोलें।
  • अपडेट्स टैब पर टैप करके नीचे स्क्रॉल करें।
  • यहां आप सुझाए गए चैनल्स के साथ दिए गए फॉलो बटन को टैप करके उन्हें फॉलो कर सकते हैं।
  • आपको यहां चैनल फाइंड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
  • इस ऑप्शन को आप ऐप में ऊपर राइट साइड में दिए गए ‘+’ आइकन पर टैप करके ऐक्सेस कर सकते हैं। 
  • अपनी पसंद का चैनल दिखने पर आप फॉलो बटन को टैप करके उसे फॉलो कर सकते हैं।

वॉट्सऐप चैनल के पोस्ट 30 दिन बाद ऑटोमेटिक एक्सपायर हो जाते हैं। चैनल्स का नोटिफिकेश डिफॉल्ट म्यूट रहता है। आप चाहें तो इसे मैन्युअली अनम्यूट कर सकते हैं। जिससे हर एक खबर पर आपकी पैनी नज़र रहेगी।

व्हाट्सएप्प के ट्रेंडिंग चैनल्स

व्हाट्सएप चैनल पर बड़े-बड़े संसथान, न्यूज़ चंनेल्स, कलाकार और बिज़नेस मैन जुड़ते जा रहे हैं। व्हाट्सएप चैनल की पॉपुलैरिटी इन दिनों लगातार बढ़ती ही जा रही है।

इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कैटरिना कैफ के चैनल पर बीते कुछ दिनों में 3 मिलियन से बढ़कर 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं। साथ में और भी कई चैनलस है जिनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। नीचे उदाहरण के तौर पर कुछ चैनल्स का लिस्ट देखें!

WhatsApp Channel: Katrina Kaif WhatsApp Number, Mobile Number, Email ID
  • कैटरिना कैफ 13.2M
  • अक्षय कुमार 7.4M
  • स्टार स्पोर्ट्स इंडिया 5.2M
  • दिलजीत दोसांझ 4.9M
  • सन्नी लियॉन 4.3M
  • इत्यादि…

इसे भी पढ़ें>>>

MGNREGA YOJNA: क्या आप जानते हैं मनरेगा योजना को विश्व बैंक ने क्या कहा? MGNREGA और NREGA में जानें अंतर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *